दमोह उपचुनाव में गाड़ी में नोटों की सूचना पर क्लब हाउस पहुंचे कांग्रेसियों ने किया हंगामा, कई गिरफ्तार

दमोह. दमोह में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले नोटों से भरी गाडी की जानकारी लगते ही कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला दोपहर का श्याम कॉलोनी में संचालित क्लब हाउस के बाहर का बताया जा रहा है। कांग्रेसियों की शिकायत पर मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गई है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं शुरू की गई है जिसको लेकर कांग्रेसी हंगामा कर रहे है।
वहीं पुलिस ने कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिस कार में नोटों के होने की जानकारी मिली थी वह कार नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की बताई जा रही है फिलहाल अभी गाड़ी को खोला नहीं गया है इसलिए इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कार में कितने रुपए रखे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *