दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान

नई दिल्ली. दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बेंजल के साथ बैठक के बाद इसका ऐलान किया। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा और मंगलवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान निजी दफ्तरों में वर्क फ्राम होम के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि अस्पताल, एयरपोर्ट और बस या रेलवे स्टेशन जाने वालों को कर्फ्यू पास जारी किया जाएगा। दिल्ली में शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में शादी वालों को भी बिना किसी परेशानी के पास जारी कर दिए जाएंगे। साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। क्षेत्र में एक ही दिन साप्ताहिक बाजार लगेगा। जिम, स्पा, माल्स बंद रहेंगे। यानी शनिवार और रविवार को राजधानी पूरी तरह बंद रहेगी और सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी, अभी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा है लेकिन कोरोना संक्रमण के केस थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में अब तक के सबसे ज्यादा 17000 नए केस सामने आए है।
दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है वहीं अस्पतालों में सुविधाएं कम पड़ रही है। बिस्तर कम पड़ रहे है। सरकार लोगों से अपील कर रही है कि जरूरत होने पर ही अस्पताल में भर्ती हों। यही कारण है कि दिल्ली में भी मुंबई जैसी पाबंदियों की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *