यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं स्थगित

उत्तर प्रदेश. सीबीएसई और विभिन्न राज्यों के बाद अब उत्तर प्रदेश ने भी बोर्ड परीक्षाएं टाल दी है। कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं भी स्थिगत कर दी गई है। ये परीक्षाएं 8 मई से शुरू होने वाली थी साथ ही हाई लेवल बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार 15 मई तक कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल व कॉलेज बंद रखने का आदेश दे दिया गया है। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा रद्द किए जाने और इंटर की परीक्षाएं स्थगित किए जाने के बाद अब यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के निर्णय पर विद्यार्थियों की निगाहें लगी थी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा था कि कोरोना के ऐसे ही हालात रहे तो यूपी बोर्ड परीक्षाएं भी टलेंगी।
इससे पहले केेंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सीबीएसई 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी जबकि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा अभी टाल दी गई है। कोरोना ने फिर से पलटवार किया तो इसका सबसे ज्यादा असर स्कूलों पर हुआ। दोबारा खुलने की तैयारी कर रहे स्कूलों को बंद कर दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार सीबीएसई की चार मई से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि कोरोना के चलते मौजूदा समय में 11 राज्यों के स्कूल बंद है। सीबीएसई एक केंद्रीय बोर्ड है इसलिए सभी राज्यों में एक साथ परीक्षा जरूरी है लेकिन कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की जो स्थिति बनी हुई है उसमें यह संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *