ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान हर हफ्ते होगा 100 करोड़ का नुकसान

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ने के कारण प्रशासन कल से कोरोना कर्फ्यू लगाने जा रहा है। यातायात व कारोबार पर प्रतिबंध लगाए जाने से हर सप्ताह 100 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। व्यापारिक जानकारों का कहना है कि स्थानीय कोरोना कर्फ्यू से बाजार पर गंभीर असर होगा।

कोरोना संक्रमण बेकाबू होने लगा है नतीजा, संक्रमितों की संख्या रोजाना नया रिकॉर्ड बना रही है। यही कारण है कि जिले में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जा रहा है। मंगलवार को जिले में रिकॉर्ड 801 नए संक्रमित मरीज सामने आए है। इनमें 700 ग्वालियर जिले के 72 बीएसएफ टेकनपुर के और 29 मरीज दूसरे जिलों के है। इस तरह जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 23099 पहुंच गई है। उधर मंगलवार को ग्वालियर के 5 मरीजों सहित 9 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। व्यापारिक जानकारों का कहना है कि लॉकडाउन, यातायात प्रतिबंध और रात्रि कर्फ्यू की वजह से बाजार को हर सप्ताह 100 करोड़ का नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *