सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं रद्द व 12वीं की परीक्षा फिलहाल टली
नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा नहीं होगी। वहीं सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 12वीं की परीक्षाओं पर 1 जून को फैसला होगा। अब 10वीं के छात्रों के परिणाम का सिस्टम बनाया जाएगा। वहीं जिन छात्रों को लगता है कि उनकर रिजल्ट उम्मीद के अनुसार नहीं है और वे संतुष्ट नहीं है तो हालात सही होने पर उन छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। वहीं 12वीं के छात्रों को 15 दिन पहले परीक्षाओं की तारीखों के बारे में बताया जाएगा।
इस संबंध में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंख और सीबीएसई अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। 12 बजे से शुरू हुई यह बैठक मंथन हुआ। माना जा रहा है कि इस फैसले के पीछे सबसे अहम रहा सीबीएसई का रूख। बता दें कि देश में लगातार मांग उठी है कि इस साल सीबीएसई की ये परीक्षाएं रद्द कर दी जाना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से यह अपील की है।
सीबीएसई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 6 मई से ये परीक्षाएं शुरू होना है हालांकि जब यह टाइम टेबल जारी किया गया था तब देश में कोरोना कुछ काबू में रहा था लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए है।
