जेएएच पहली बार कोरोना के गंभीर मरीज का हुआ डायलिसस, अंबू बैग की सहायता से कृत्रिम सांस दी गयी

ग्वालियर. जेएएच में भर्ती कोविड के एक गंभीर मरीज की मगलवार को पहली बार डायलिसिस की गयी है। इसके लिये सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की चौथी मंजिल पर बने आईसीयू में भर्ती 85 वर्षीय बुजुर्ग का पलंग समेत लिफ्ट से ग्राउण्ड फ्लोर पर लाया गया है। इस दौरान मरीज को अंबू बैग की सहायता से कृत्रिम सांसद भी दी गयी है। जीआरएमसी के मेडीसिन विभाग के प्रोफेसर और डायलिसस यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. संजय धवले के अनुसार ग्वालियर में मरीज का कोई अटेण्डेंट भी नहीं था।
बुजुर्ग की बेटी डॉ. लवती कौशल गांधी मेडीकल कॉलेज भोपाल में रेडियोलॉजी की विभागाध्यक्ष है। डॉ. धवले ने उनसे मोबाइल पर संपर्क कर डायलिसस के लिये लिखित स्वीकृति वाट्सएप पर भेजने के लिये कहा। इसके बाद डीन डॉ. एसएन अयंगर, जेएएच अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड और सुपर स्पेशलिटि के अधीक्षक डॉ. जीएस गुप्ता से चर्चा की। डायलिसस में लगभग 3 घंटे लगे और इसके बाद मरीज को वापिस आईसीयू में पहुंचा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *