रिटायर हो रहे अधिकारियों को कोविड ड्यूटी दी जाएगी तैनाती, आदेश जारी- सीएम शिवराज सिंह

भोपाल. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार ने 31 मार्च 2021 या उसके बाद रिटायर होने वाले अधिकारियों को कोरोना के विरूद्ध चल रहे अभियान में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर तैनात करने का आदेश दिया है। सरकार ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी भी कर दिया है। आदेश के अनुसार मप्र सरकार, निगमों, मंडलो और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों से रिटायर होने वाले अधिकारियों कि तैनाती की जाएगी।
अभी जुलाई तक के लिए होगी तैनाती
आदेश में कहा गया है कि फिलहाल अधिकारियों की तैनाती 31 जुलाई 2021 तक के लिए की जाएगी। वर्ग-3 और वर्ग-4 के रिटायर अधिकारियों को नियुक्ति जिला प्रमुखों द्वारा दी जाएगी। वहीं सार्वजनिक उपक्रम और स्थानीय निकायों के रिटायर अधिकारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी तैनाती दे सकेंगे। नियुक्ति देने से पहले कलेक्टर से प्रमाणीकरण जरूरी होगा कि वह कोविड-19 की ड्यूटी में तैनात है और उनकी सेवाएं जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *