कोरोना कर्फ्यू में छूट भी मिलेगी, आज जारी होंगे आदेश
ग्वालियर. कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्वालियर में 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 7 दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को बहाल रखा जाएगा। दूध, फल, सब्जी, पीडीएस राशन खुद ले सकेंगे और किराना व खानपान होन डिलीवरी के माध्यम से मिलेगा। आवश्यक सेवाओं में मेडिकल, अस्पताल, पेट्रोल पंप सहित लोक परिवहन चालू रहेगा। जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। शासन ने स्वीकृति मिल चुकी है अब बुधवार को कलेक्टर स्थानीय स्तर पर धारा-144 के तहत कोरोना कर्फ्यू का आदेश जारी करेंगे।
कोरोना कर्फ्यू में यह छूट मिलेगी
केमिस्ट, किराना दुकानें (केवल होम डिलीवरी), रेस्टोरेंट (केवल टेक होम डिलीवरी), पेट्रोल पंप, बैंक व एटीएम, दूध एवं सब्जी की दुकानें व ठेले।
औद्यौगिक इकाइयां, औद्यौगिक मजूदरों, उद्यौगों के लिए माल तैयार करने वाले श्रमिक, उद्योगों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आवागमन।
एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, टेली-कम्युनिकेशन, बिजली सप्लाई, रसोई गैस, होम डिलीवरी सेवाएं, दूध एकत्रीकरण-वितरण के लिए परिवहन।
पीडीएस राशन की दुकानें, केंद्रीय, राज्य और स्थानीय निकायों के अधिकारियों व कर्मचारियों का शासकीय कार्य से किया जा रहा आवागमन।
इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर आदि के द्वारा सेवा प्रदाय के लिए आवागमन। कंस्ट्रक्शन गतिविधियां चालू रहेंगी अगर मजदूर साइट पर ही रूके हों।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने जाने वाले नागरिक। होटल केवल इन रूम डाइनिंग व्यवस्था के साथ।
अस्पताल-नर्सिग हो व टीकाकरण के लिए आवागमन कर रहे नागरिक कर्मचारी।
कृषि संबंधी सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी व इससे जुड़े कर्मी-अधिकारी आवगमन कर सकेंगे।
