जबरदस्ती दुष्कर्म, शादी और अब गिरफ्तारी-छात्रा का अपहरण कर की शादी और दुष्कर्म, 10माह तक बंधक और आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. हजीरा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर 10 माह से उसके चंगुल में फंसी एक नाबालिग छात्रा को मुक्त कराया है। आरोपी ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उससे जबरदस्ती शादी की थी। वहीं जबरदस्ती शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किया और कई माह तक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा और नाबालिग के पिता ने इसकी शिकायत हजीरा थाना में की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
दअरसल हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के पडोस में रहने वाले सागरसेन ने 10 महीने पहले बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। वह उसे अपने साथ डबरा ले गया था। जहां आरोपी ने उसे बंधक बनाकर जबरदस्ती शादी कर ली और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अपने साथ रखा। छात्रा के लापता होने की शिकायत उसके पिता ने हजीरा थाना में की थी।
वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही थी कि तभी सोमवार को पुलिस को सागर सेन की लोकेशन पता लगी। उसके बाद एक पुलिस की टीम डबरा दबिश देने पहुंची। दबिश के दौरान आरोपी सागर सेन पुलिस के हाथ लग गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर नाबालिग छात्रा को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्मए अपहरण और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

10 माह बंधक बनाकर रखा नाबालिग
हजीरा थाना टीआई आलोक परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया हे। आरोपी ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर जबरदस्ती शादी की थी और उससे जबरदस्ती शादी कर दुष्कर्म किया और कई माह तक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *