कोरोना संक्रमण बढ़ा तो बीट प्रभारी को तत्काल हटायेंगे-आईजी

ग्वालियर  कोरोना संक्रमण की स्पीड कम करने और संक्रमण चेन तोड़ने के लिए अब पुलिस और सख्त नजर आएगी। यह इशारा मंगलवार की सुबह पुलिस कन्ट्रोल रूम में IG अविनाश शर्मा ने दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिन इलाकों में कोरोना संक्रमण ज्यादा फैलेगा उस क्षेत्र के बीट प्रभारी और थाना प्रभारी भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
क्योंकि उन्होंने समय पर अपनी बीट में निगरानी नहीं की और भीड़ एकत्रित होने दी। IG बोले हैं यह लोगों की जिंदगी का सवाल है और पुलिस को फ्रंट में रह कर लोगों को बचाना है। बैठक में SP अमित सांघी सभी ASP ,CSP व SDOP के साथ थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *