डॉक्टर से अभद्रता करने वाले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर हुई एफआईआर

ग्वालियर. कांग्रेस के पूर्व मंत्री और भोपाल विधायक पीसी शर्मा और पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। आरोप है कि जेपी अस्पताल में कोरोना इंचार्ज डॉक्टर के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद व्यथित होकर डॉक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
एएसपी एसपी अंकित जयसवाल ने बताया, मामले में सिविल सर्जन और डॉक्टर के लैटर के बाद हबीबगंज थाने में दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है। मीडिया ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था और साथ ही कोरोना वॉरियर के साथ इस तरह के कृत्य पर विधायक शर्मा के माफी नहीं मांगने तक उनके खिलाफ मीडिया अभियान चलाया जायेगा।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार भीम नगर निवासी तख्त सिंह शाक्य (40) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उन्हें लेकर शनिवार रात करीब 12.30 बजे जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे। यहां मरीज को भर्ती कर लिया गया। ऑक्सीजन लगाई गई थी। मरीज की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव थी। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया, तो विधायक और साथी पहुंच गए। डॉक्टर श्रीवास्तव से बदलसूकी की गई। डॉक्टर का कहना था कि मरीज गंभीर हालत में आया था। उसका ऑक्सीजन सेचुरेशन 30 प्रतिशत था। उसके परिजनों को बता दिया था कि उसको बाहर भी नहीं भेज सकते। मैंने बहुत मेहनत की। फिर भी बचा नहीं सके। इसके बाद बाहर से आए लोगों ने मेरे साथ बदतमीजी करते हुए गाली दी। यह मामला जमकर तूल पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *