विद्युत कर्मचारियों को माना फ्रंटलाइन वर्कर्स विद्युत कर्मियों को मिले कोविड 19 बीमा का लाभ

 ग्वालियर मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक के क्षेत्रीय सचिव एलकेदुबे ने मुख्यमंत्री,  ऊर्जा मंत्री व प्रशासन से सभी विद्युत कर्मचारियों को कोविड 19 बीमा का लाभ एवं कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण की मांग की है।
संगठन ने शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए अनुरोध किया है कि क्षेत्र में लगातार कोविड 19 का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है तथा इससे संक्रमित होकर विद्युत अधिकारी-कर्मचारी अपनी जान गवां चुके है द्य जहां सरकार ने प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मी तथा फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड 19 का टीकाकरण करवाने हेतु अभियान चलाया था। लेकिन इसमें विद्युत कर्मियों का टीकाकरण नही किया गया जबकी विद्युत कर्मचारियों को भी कोविड 19 फ्रंट लाइन वर्कर्स माना गया है तथा सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को अपनी निरंतर सेवा देते हुए सतत् विद्युत प्रदाय के साथ ही राजस्व वसूली का भी कार्य करता है। सरकार के द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है जबकी विद्युत कम्पनियों में कार्यरत ज्यादातर विद्युत कर्मचारियों की संख्या 45 वर्ष से कम है।
जिसमें नियमित, संविदा सहित समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों को कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु कोविड 19 फ्रंट लाइन वर्कर्स मानते हुए प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करवाया जाए एवं कोविड 19 बीमा का लाभ दिया जाए। जिससे सभी विद्युत कर्मचारी निर्भीक व सुरक्षित होकर कार्य को संम्पादित कर सकें ।
ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के द्वारा विद्युत कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर्स मानते हुए सभी उम्र के कर्मचारियों के टीकाकरण हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। जिस पर मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *