एक्स आईएएस अधिकारी ने पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, आसाराम बाबू के फोटो से की तुलना, थोडी ही देर में हटाया

ग्वालियर. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अखिलेन्दु अरजरिया ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने आसाराम बाबू गेटअप से मिलता जुलता पीएम का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है और साथ ही लिखा है कि ‘‘चाचा यह आसाराम नहीं है, झांसाराम हैं। सोमवार की शाम को यह पोस्ट उन्होंने अपने फेसबुक की वॉल पर अपलोड़ किया तो लेकिन कुछ ही घंटों में इस पर आये कमेंट्स के बाद उन्होंने तत्काल इसे हटा लिया और इस पोस्ट पर बीजेपी ने कार्यवाहरी करते हुए बीजेपी के प्रदेश सहसंयोजक यश शर्मा ने इस मामले में सोमवार की शाम एक लिखित शिकायत एसपी ग्वालियर अमित सांघी से की है। हालांकि इस मामले में रिटायर्ड आईएएस ने अपनी गलती स्वीकारते हुए खेद व्यक्त किया है।


भाजपा के प्रदेश सह संयोजक यश शर्मा ने SP ग्वालियर अमित सांघी को की गई लिखित शिकायत के में बताया है कि सोमवार दोपहर को जब वह सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट चेक कर रहे थे तभी उनकी नजर रिटायर्ड आईएएस अखिलेंदु अरजरिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पड़ी। उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया था। जिसके एक भाग में पूर्व कथा वाचक आसाराम बाबू और अगले भाग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगभग एक सामान्य हुलिया का फोटो था। यहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को झांसाराम लिखा है। साथ ही देश को झांसे में डालने जैसे शब्दों का उपयोग किया है। देश के प्रधानमंत्री का नाम और फोटो जिस आसाराम के साथ जोड़ा गया है उन पर दुष्कर्म और हत्या जैसे जुर्म का आरोप है। इससे देश के प्रधानमंत्री की गरिमा धूमिल हुई है। जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते मानिसक आघात पहुंचा रही है। इसलिए रिटायर्ड आईएएस  पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
अरजरिया ग्वालियर में दो बार एडीएम और दो निगमायुक्त रहें
पीएम के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले सेवानिवृत्त आईएएस अखिलेन्दु अरजरिया की छवि काफी तेज तर्रार आईएएस की रही है। वह ग्वालियर में 2 बार निगमायुक्त और 2 बार एडीएम ग्वालियर रहें। उस समय शहर में महज ही एक ही एडीएम होते हैं।

मेरा मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था

मैंने तो ऐसे ही पोस्ट डाला था। मेरा मकसद किसी भी व्यक्ति या पार्टी को ठेस पहुंचाना नहीं था। जब मुझे कई लोगों को कमेंट आए कि आप को इस तरह के पोस्ट शोभा नहीं देते हैं तो मुझे भी इस बात का अहसास हुआ। मैंने तत्काल वह पोस्ट हटा दी। इसके लिए मुझे खेद है।

अखिलेंदु अरजरिया रिटायर्ड IAS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *