प्रधुम्नसिंह तोमर को ग्वालियर, कोरोना वायरस के संक्रमण की समीक्षा के लिये मंत्रियों को सौंपी जिले की जबावदारी
भोपाल. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 बड़े शहरों के अलावा कोरोना संक्रमण ने छोटे शहरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जिसमें विदिशा, उज्जैन, सागर, राजगढ़, रतलाम, रीवा, नरसिंहपुर, बालाघाट, बड़वानी और बैतूल में अब 100 से ज्यादा केस मिलना शुय हो चुके हैं। अब केवल सीधी, निवाड़ी समेत 7 जिले ऐसे हैं जहां एक दिन में 20 या उससे कम केस मिल रहे हैं।
बंगाल चुनाव में व्यस्त गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत को नहीं सौंपा दायित्व
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार की सुबह मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इस बीच सीएम ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पश्चिम बंगाल चुनाव में व्यस्त है इसलिये उन्हें जिलों का प्रभार नहीं दिया गया है।
मंत्रियों को मिला जिले का प्रभार
गोपाल भार्गव- सागर व नरसिंहपुर
तुलसी सिलावट- इन्दौर
विजयशाह- खण्डवा व बुरहानपुर
जगदीश देवड़ा- मंदसौर व रतलाम
बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, शहडोल व सीधी
यशोधराराजे सिंधिया शिवपुरी व दतिया
भूपेन्द्रसिंह – दमोह
मीनासिंह उमरिया, डिण्डोरी और मण्डला
कमलपटेल हरदा , बैतूल और होशंगाबाद
बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना, कटनी और छतरपुर
विश्वास सांरग भोपाल और सीहोर
प्रभुराम चौधरी रायसेन और विदिशा
