नक्सली ऑल आउट ऑपरेशन केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर चलायेगी

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन ऑल आउट की तर्ज पर अब नक्सलियों का सफाया करने की योजना बनाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने टॉप 50 नक्सल कमाण्डर्स की सूची तैयार की है। जो छत्तीसगढ़, झारखण्ड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में सक्रिय है। जिसमें 50 टॉप 50 नक्सल कमाण्डर्स की सूची तैयार की गयी है। उनमें 10 बेहद खतरनाक महिला नक्सल कमाण्डर्स भी है।
प्रदेश और केन्द्र सरकार मिलकर चलायेगी एंटी नक्सल ऑपरेशन
सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही है और खुफिया एजेंसियों के आधार पर जो भी इनपुट हमें मिलता है उसके आधार पर ही हम कार्यवाही करेंगे और जिन टॉप नक्सल कमाण्डर्स को मोस्ट वॉन्टेंड नक्सलियों की सूची में शामिल किया गया है उसमें हिड़मा भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *