भाजपा नेता का लगा 60 लाख रूपये चूना
ग्वालियर. भाजपा नेता को उसके ही दोस्त ने उसकी ही जमीन का सौदा कर 60 लाख रूपये का चूना लगा दिया और भाजपा नेता ने जब रूपये मांगे तो आरोपी ने कह दिया कि वह तो रूपये दे चुका है। घटना कोतवाली थानाक्षेत्र की है। बीजेपी नेता की पत्नी पूर्व पार्षद है। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
पुरानी छावनी निवासी अनसुइया जादौन पूर्व पार्षद हैं। उनके पति विनोद जादौन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं। विनोद जादौन की व्यापारी सुरेश जैन से दोस्ती है। सुरेश जैन पीताम्बरा रियल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक हैं। भाजपा नेता की जमीन साडा रोड स्थित खेरिया गांव के पास है। कुछ समय पूर्व सुरेश जैन ने उनसे 7 बीघा जमीन का सौदा 1 करोड़ 28 लाख रुपए में तय किया था। जमीन का अनुबंध कर 20 लाख रुपए का चेक दिया था। कुछ समय बाद 48 लाख रुपए और देकर रजिस्ट्री करा ली। शेष 60 लाख रुपए कुछ समय बाद देने की बात कही थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थीए इसलिए भाजपा नेता ने उनकी हर बात मान ली। इसके बाद सुरेश जैन से जब भी भाजपा नेता रुपए मांगता तो वह टालता रहता। जब पीड़ित ने शेष रकम के लिए दबाव बनाया तो सुरेश जैन ने कह दिया कि वह पेमेंट कर चुके हैं। इसका उल्लेख उन्होंने अपने अकाउंट में भी दिखाया। यह देखकर वह भाजपा नेता हैरान रह गए। उनका कहना था जब उनको रुपए मिले ही नहीं है तो वह कैसे अकाउंट में दिखा सकता है।
60 लाख रूपये चैक काटे और भाजपा नेता खाते में जमा
जब जांच की तो पता चला कि 60 लाख रूपये के चेक काटे तो भाजपा नेता के नाम से काटे गये हैं पर वह उन तक नहीं पहुंचे नहीं। आरोपी ने अपने ही नौकर से कैश करा लिये और इन चैक का विवरण अकाउंट बनाते समय कर दिया। तत्काल मामले की सूचना कोतवाली थाना में दी गयी, क्योंकि रजिस्ट्रª के समय सारा लेनदेन रजिस्ट्रार कार्यालय में हुआ था। पुलिस ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ धारा 420 में एफआईआर दर्ज कर दी है।
