ग्वालियर में लॉकडाउन, शहर की सड़कों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, खेल के मैदान में चौके -छक्के

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण के बढ़ते कदमों की रोकथाम के लिये लॉकडाउन लागू किया गया है। रविवार को पुलिस सुबह से ही सख्त दिखाई दी। सुबह‘-सुबह दूध, सब्जी व फल खरीदने के लिये निकले लोगों को मामूली ढील के बाद फिर से सड़कों पर सख्ती बढ़ा दी गयी। सड़कों पर पुलिस थी और बाजारों में सन्नाटा पसरा था। लेकिन चौकी के ठीक पीछे मैदान में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी थी और क्रिकैट मैच में चौके छक्के लग रहे थे और न कोई मास्क पहने था न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल था। हर बॉल के साथ लॉकडाउन का मजाक उड़ाया जा रहा था। लेकिन कोई कार्यवाही करने वाला नहीं था। जिला प्रशासन और पुलिस दोनों यहां से नदारत रहे। जिला प्रशासन की शनिवार को दुकानों को सील करने की कार्यवाही का असर रविवार को बाजारों में दिखाई दिया।
क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश में जिस स्पीड से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसकी चैन को तोड़ने के लिए प्रदेश के हर शहर में लॉकडाउन लागू है। ग्वालियर में भी शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे के लिए लॉकडाउन लागू है। शनिवार को दूध-सब्जी की छूट के बीच सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए। जिस कारण जिला प्रशासन और पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। पर रविवार को सुबह से ही पुलिस सख्त नजर आई, क्योंकि एक दिन पहले ही शनिवार को 477 कोरोना संक्रमित जिले में मिले हैं। जो जिले में कोरोना इतिहास में अभी तक के सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। इस कारण रविवार की सुबह से ही जिला प्रशासन और पुलिस कोई ढील देने के मूड में नहीं थे। रविवार की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बाजारों और सड़कों पर लोग नजर आए, लेकिन इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दी। पुलिस और प्रशासन के वाहन बाजारों में पहुंचे। मेडिकल स्टोर, दूध और पेट्रोल पंप को छोड़कर जो दुकाने खुली दिखीं उनके चालान बनाए और सील करना शुरू कर दिया। सड़क पर भी पुलिस ने बिना कारण घूमने निकलने वालों से सख्ती बरती। कुछ ही देर में बाजारों में सन्नाटा छा गया।

फूलबाग मैदान में जमकर खेला गया क्रिकैट
पूरे शहर में 60 घंटे का लॉकडाउन है पिछले 3 दिन में कोरोना मीटर सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है शनिवार को 477 नये संक्रमित मिले तो अभी तक के सबसे अधिक थे। लेकिन इसके बाद भी लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को शहर के बीचों बीच फूलबाग चौराहा से लगे मैदान में 30 से 40 लड़के अलग अलग समूहों में क्रिकैट मैच खेलते हुए दिखाई दिये। हर चौके -छक्के के साथ लॉकडाउन की धज्जियां उड़ रही थी। कोई भी मास्क नहीं पहने था और टीमें एक दूसरे के पास बिना डिस्टेंस के बैठे दिखाई दिये और पर कार्यवाही करने वाले जिला प्रशासन, पुलिस यहां से नदारद नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *