ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ा हादसा टला, केमीकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ट्रांसपोर्टनगर स्थित 6 नंबर पार्किंग के पास केमीकल से भरे ट्रक में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया जिससे तत्काल स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद 6 गाड़ी पानी फैंकने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रविवार की मध्यरात्रि बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की 6 नंबर पार्किंग के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित जब जहां वड़े एक केमीकल से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता और आग को नियंत्रित नहीं करता तो यहां पर खड़े अनेक ट्रक और लगभग आधा सैकड़ा दुकानें आग की चपेट में आ जाती और आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *