महाराष्ट्र में आज लग सकता है 15 दिन का टोटल लॉकडाउन

महाराष्ट्र. कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच किसी भी समय टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। रविवार को सरकार कम से कम 15 दिन के लॉकडाउन का निर्णय कर सकती है। इस बीच, राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन तो नहीं लगा है लेकिन पाबंदियों की नई गाइडलाइन आज से लागू हो गई है।
सुबह से दिल्ली पुलिस लोगों से नियमों का पालन करने का अनुरोध कर रहे है। इस बीच बृहन्मुंबई पालिका परिषद (बीएमसी) ने महानगर में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करना होगा।
सम्पूर्ण लॉकडाउन ही विकल्प-सीएम
महाराष्ट्र के सीएम ने राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए शनिवार शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में सत्तारूढ़ा महा विकास अघाड़ी के सभी प्रमुख नेताओं के अलावा नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडनवीस एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी शामिल हुए। सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कठिन निर्णय लेने का वक्त आ गया है। अब लॉकडाउन के सिवाय कोई और विकल्प नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *