सिपाही की संदिग्ध मौत, हाथ बंधे, मूंह में कपड़ा ठूंसा और मुंह पर मास्क लगाये, कैसे कर सकता आत्महत्या
ग्वालियर. मुरैना बैरियर के पास यातायात थाने में पदस्थ एक सैनिक का शव फांसी पर लटकता मिला और उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और मूंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। उसने 2 दिन पहले ही थाने में अपना जन्मदिन भी मनाया था। सिपाही का नाम हरेन्द्रसिंह राणा बताया गया है।
क्या है पूरा मामला
घटना शनिवार की रात की है। थाना कैंपस के हनुमान मंदिर के पास संगीत घर में लाश लटकती मिली। शहर के ट्रैफिक थाने में इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस कुछ भी बोलने के लए तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारी जांच करने की बात कर रहे हैं। मौके पर ैच् सुनील कुमार पांडे तुरंत मौके पर सुबह 9 बजे ही पहुंच गए थे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों की माने तो रात में 3 ट्रैफिक सिपाही ड्यूटी पर थेए जिसमें से 2 सो रहे थे तथा एक जाग रहा था। पुलिस उन सिपाहियों से पूछताछ कर रही है। डॉग स्क्वॉड से भी मदद ली गईए लेकिन कोई ठोस नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंच पाई।
मामला सुलझाने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस मामले के समाधान में जुटी हुई है पुलिस के सामने कई सवाल है जो इस मामले को पेचीदा बना रहे हैं। पहला यह कि कोई व्यक्ति अपने हाथ बांधकर फांसी नहीं लगा सकता और दूसरा बंधे हाथों में मूंह में कपड़ा कैसे ठूंस सकता और तीसरा मास्क क्यों पहनेगा। 2 दिन पूर्व उसने हंसी खुशी के साथ थाने में ही अपना जन्मदिन मनाया था।
गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है। पुलिस के सामने कई सवाल है जो इस मामले को पेचीदा कर रहे हैं। पहला यह कि कोई व्यक्ति अपने हाथ बांधकर फांसी क्यों लगाएगा। दूसरा मुंह में कपड़ा क्यों ठूंसेगा तथा मास्क क्यों पहनेगा? दो दिन पहले उसने हंसी-खुशी से थाने में ही अपना जन्मदिन मनाया था।
आत्महत्या सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
घटनास्थल में मिले सुसाइट नोट से लिखा कि मुझे साथियों से परेशानी है इसका मैसेज हरेन्द्र ने अपने भाई को भी किया और अंत में सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने के बाद आत्महत्या की पूरी स्थिति स्पष्ट हो गयी इस से परिजन भी सतुंष्ट नजर आये।
सुनील पांडे, एसपी, मुरैना
