मुरार में खुली नाश्ते की दुकान, एसडीएम को देखकर बंद की दुकान में एक ग्राहक और 2 लोग हुए बंद, दुकान खोलकर बाहर निकाले लोग

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगाये 60 घंटे के लॉकडाउन में पूरा शहर की प्रतिष्ठानों को बन्द रखने का आग्रह किया गया है। इसी क्रम में मुरार में सुबह -सुबह नाश्ते की दुकानें खुली मिली इस पर एसडीएम पुष्पा पुषाम ने मौके पर पहुंच कर नाश्ते की दुकान को बन्द कराया। एसडीएम के पहुंचते ही दुकान संचालक मौके से भाग गया है। इस बीच एक ग्राहक और 2 लोग दुकान के अन्दर बन्द हो गये थे। एसडीएम और टीम की बड़ी मशक्कत के बाद दुकान खोलकर ग्राहक और 2 लोगों को बाहर निकाला गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *