चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई, 71 सशस्त्र बल कंपनियां मांगी
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के दौरान कूचबिहार में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने बचे हुए 4 चरणों में शांतिपूर्ण मतदान के लिये कमर कस ली है। इस बाबत चुनाव आयोग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा हैं।
चुनाव आयोग ने सख्ती करने के लिये तैयार
चुनाव आयोग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की अतिरिक्त 71 कंपनियां बंगाल भेजी जाये। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग बचे हुए 4 चरणाों में शांतिपूर्ण मतदान के लिये और सुरक्षाबलों की तैनाती की तैयारी कर रहा है।
