बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी व जबलपुर में 22 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने इंदौर, विदिशा, राजगढ़ बडवानी और शाजापुर जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। यहां शुक्रवार की शाम 6 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था। अब इन जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 अप्रैल के बजाय 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा जबकि बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर जिलों में 12 अप्रैल से लगातार 10 दिन (22 अप्रैल तक) लॉकडाउन रहेगा। इन जिलों की आपदा प्रबंधन समितियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की थी। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने समिति के सदस्यों से चर्चा में लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया। इसकी गाइडलाइन संबंधित जिलों के कलेक्टर जारी करेंगे।
इन शहरों में 19 तक लॉकडाउन
मध्य प्रदेश में सबसे अधिक संक्रमण वाले जिले इंदौर के इंदौर शहर, राऊ, महू नगर, उज्जैन शहर और इस जिले के सभी नगर, शाजापुर शहर, विदिशा, बड़वानी आरै राजगढ़ जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। यहां 22 अप्रैल तक लॉकडाउन जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों के शहरी और ग्रामीण ़क्षेत्रों में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *