मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर ठगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कंवारों को वेबसाइट पर परफैक्ट मैंचिंग का विश्वास दिलाकर ठगते थे

ग्वालियर. मैट्रिमोनियल बेवसाइट बनाकर पढ़े लिखे व कुंवारे डॉक्टर, इंजीनियर को परफैक्ट मैच विश्वास दिलाकर लाखों रूपये ऐंठने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया हे। पकड़े गये ठगों में एक महिला है जो गैंग की मास्टरमाइंड है। यहां स्नेहबंधन डॉट कॉम के नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों को कुछ लड़के-लड़कियों के प्रोफाइल भेजकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे और इसके बाद उनसे रजिस्ट्रªेशन व अन्य सोर्स के नाम से रूपये ठगते थे और इन्हें इन्दौर से पकड़कर पुलिस लाई हैं। हाल ही में ग्वालियर की एक महिला डॉक्टर को वेबसाइट के माध्यम से ठगा गया था।

बरामद 20 मोबाइल और 10 सिमकार्ड, हर कस्टमर के लिए नए नंबर का करते थे उपयोग
क्या है पूरा मामला
कुछ दिन पहले शहर के लोहिया बाजार निवासी डॉण् सुरभि जैन को रिया जैन नाम की महिला का फोन आया था। उसने डॉक्टर को उसके हिसाब से परफेक्ट मैच कराने की बात कही थी। साथ ही डॉक्टर के मोबाइल पर कुछ अच्छे डॉक्टर लड़कों के प्रोफाइल भेजकर उसे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उस महिला ने रिश्ता कराने से पहले SNEHBANDHAN.COM वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए कहा। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 11 हजार रुपए ठग लिए थे। इसके बाद भी यह लोग कई तरह की फीस मांग रहे थेए लेकिन कोई अच्छा रिश्ता नहीं दिखाया। जिस पर महिला डॉक्टर ने ैच् ग्वालियर को मामले की सूचना दी। क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज करने के बाद इस वेबसाइट की जानकारी जुटाई गई। जिन नंबर से कॉल आया था उनको ट्रैस किया गया। सुराग से सुराग जोड़कर क्राइम ब्रांच इंदौर के विजय नगर एरिया में पहुंच गई। वहां पता लगा कि इस मैट्रिमोनियल वेबसाइट को एक महिला चला रही है। उसे डवलप इंदौर के एक बदमाश ने किया है। यह दूसरी मैट्रिमोनियल वेबसाइट से डेटा चोरी कर कस्टमर को सिलेक्ट कर अपने जाल में फंसाने का काम करते थे। इसके के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रिया जैन और उसके साथी को वहां से गिरफ्तार किया है। साथ ही उनको लेकर ग्वालियर आ गई हैं। दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
फर्जी नामों से लेते थे सिमकार्ड
पकड़े गये ठगों से पूछताछ में पता चला है कि अभी तक वह 100 से अधिक लोगों को ठग चुके हैं। उनके खातों में लाखों रूपये होने का भी पता लगा है और उनके पास से पुलिस को 20 मोबाइल, 10 सिमकार्ड मिले है। हर कस्टमर के लिये वह नया नम्बर लेते थे और सारे सिमकार्ड फर्जी नाम व पते और दस्तावेज पर लिये गये है। पुलिस को यह पता लगा है कि इस रैकेट में इनके साथ और कौन -कौन हैं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *