दो गैंगस्टर बदमाश गिरफ्तार, नदीगेट से पुलिस चैकिंग में पकड़े गये 2 बदमाश, 5 लाख रूपये की स्मैक और पिस्टल मिली

ग्वालियर. लॉकडाउन की सख्ती के दौरान शनिवार को पुलिस ने 2 बदमाश को गिरफ्तार किया है। नदीगेट से चैकिंग में पकडे गये बदमाशों से 5 लाख की स्मैक, पिस्टल व मोटरसाईकिल, स्कूटर वाहन मिले हैं। दोनों बदमाशों पर जिले में 40 से अधिक मामले दर्ज है। इनमें 3 हत्या और 6 हत्या के प्रयास के साथ 9 लूट के प्रकरण दर्ज है।
क्या है पूरा मामला
शनिवार को शहर में लॉकडाउन होने के कारण पुलिस छानबीन कर रही थी। नदीगेट पर इंदरगंज थाना पुलिस चैकिंग कर रही थीए तभी पल्सर बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। उसके पीछे ही स्कूटर पर भी अन्य युवक आ रहा था। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास कियाए लेकिन घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान बदमाश मोनू उर्फ विवेक पुत्र मुन्ना तोमर निवासी चार शहर का नाकाए आशीष पुत्र रामहंस सिंह तोमर निवासी इन्द्रा नगर हजीरा के रूप में हुई है। तलाशी में उनके पास से 42 ग्राम स्मैकए एक पिस्टलए मोबाइल मिला है। स्मैक की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। पूछताछ में पता लगा है कि मोनू भिंड और आशीष मैनपुरी यूपी से स्मैक लेकर शहर में सप्लाई करने आए थे।
गैंगवार में शामिल था दोनों बदमाशों का नाम
चैकिंग में पकड़े गये दोनों बदमाशों का नाम शहर के गैंगस्टर का नाम आता है। इन पर 40 प्रकरण दर्ज है। इनमें मोनू पर 1 हत्या के साथ 9 लूट के मामले सहित 29 प्रकरण दर्ज हैं, जबकि आशीष पर 2 हत्या और 5 हत्या के प्रयास समेत 11 मामले दर्ज है। दोनों पंकज सिकरबार गैंग के बदमाश माने जाते हैं। जुलाई 2019 में पंकज सिकरबार की हत्या हो चुकी है और उसमें शॉर्प शूटर परमालसिंह का नाम सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *