7th Pay Commission केन्द्रीय कर्मचारियों के खाते में आने वाली बकाया 3 किस्तों की राशि और साथ आयेगा महंगाई भत्ता

नई दिल्ली. 7th Pay Commission, लाखों केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार अब खत्म होने को है। 1 जुलाई से केन्द्रीय कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनर्स को डीआर मिलने लगेगा। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले माह एक लिखित जवाब में राज्यसभा में बताया था कि सरकार महंगाई भत्ते की 3 पेडिंग किस्तें फिर से मिलना शुरू हो जायेगी।
सरकार ने रोका था डीए
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने कोरोना माहमारी को देखते हुए केन्द्रीय कर्मचारियों को पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर रोक दिया था। अब केन्द्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई 2021 इन्हें रिवाइज दरों पर वापिस शुरू कर दिया जायेगा जो कि 50 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के लिये बड़ी राहत की खबर हे। राज्यसभा में अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया कि सरकार ने डीए, डीआर की इन 3 किस्तों को रोकर 37, 430 करोड़ रूपये बचाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *