परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद आरटीओ के अधिकारी व कर्मचारी काम पर वापस लौटे

ग्वालियर. परिवहन मंत्री से मिले आश्वासन के बाद आज शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वापस काम पर लौट आए। हड़ताल खत्म होने के बाद आज सुबह से ही सिरोल स्थित परिवहन मुख्यालय व क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के साथ ही कंपू स्थित फिटनेस व लाइसेंस शाखा में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। कंपू में लर्निंग व परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कर्ताओं की लंबी कतार लगा गई थी। सुरक्षा प्रबंधन नहीं होने के कारण कोरोना बचाव की गाइड लाइन का पालन भी लोग नहीं कर रहे थे।
परिवहन महकमे की हड़ताल बीते रोज गुरूवार को समाप्त हो गई हड़ताल खत्म होने के बाद आज सुबह से ही क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में दो दिनों से पेंडिंग पड़े परमिट से लेकर लर्निंग लाइसेंस के साथ ही फिटनेस रिन्यू कराने लोगों ने सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। कंपू स्थित लाइसेंस शाखा में बीते दो दिनों से तीन सैकड़ा आवेदकों को ऑनलाइन तारीख दी गई थी ये सैकड़ा आवेदक सुबह से ही लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कार्यालय खुलने से पहले ही लाइसेंस शाखा में पहुंचकर कतारों में खड़े दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *