घर में सो रही युवती में मारी गोली और घर में लगाई आग

ग्वालियर. मां के साथ सो रही थी युवती पर 4 बदमाशों ने गला घोेटकर मारने का प्रयास किया है, जब युवती की नींद खुली तो बदमाश भागते हुए गोली मारकर घायल कर गये। गोली युवती को हाथ में कंधा और कोहनी के बीच में लगी है। घटना गुरूवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे झांसी रोड मंशादेवी मंदिर के पास की है। बदमाशों ने महिला को घर समेत जलाने का प्रयास भी किया हे। लेकिन गोली की आवाज से भीड़ एकत्रित हो गयी तो हमलावरों के नाम बताये हैं उनमें सक एक हमलावर की बहन ने घायल के भाई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में लगाई आग
गोली मारने के बाद सूरज, शंकर व उसके साथियों ने युवती के घर में आग लगा दी। गोली चलने और आग लगते ही आस-पास के लोग एकत्रित हुए तत्काल आग को बुझाया। घटना का पता चलते ही रात को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल अनुराधा को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया। अनुराधा खतरे से बाहर है पुलिस ने अस्पताल में घायल के बयान लेने के बाद हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हे।

यह है असली विवाद

पता लगा है कि हमलावरों में जिस सूरज का नाम सामने आया है उसकी बहन का प्रेम-प्रसंग अनुराधा के भाई रामप्रकाश से था। सूरज की बहन ने रामप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में घायल युवती का भाई रामप्रकाश अभी जेल में है। काफी समय से उनके बीच में विवाद चल रहा है। अब पुलिस यह भी देख रही है कि यह घटना कहीं प्रायोजित तो नहीं हैं।इस मामले में TI झांसी रोड मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावर अभी पकड़े नहीं गए हैं। पर जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *