TI केएन त्रिपाठी बर्खास्त

अपने कैबिन में बुलाकर ई.रिक्शा चलाने वाली महिला से छेड़छाड़ करने वाले तत्कालीन कंपू ज्प् केएन त्रिपाठी को बर्खास्त कर दिया गया है। अक्टूबर 2020 में उनके खिलाफ महिला थाना में छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। थ्प्त् होने के बाद ज्प् को सस्पेंड कर दिया गया था। काफी समय तक वह फरार रहे। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी जमानत हुई थीए लेकिन उसके बाद गुरुवार को उनको बर्खास्त कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

अक्टूबर 2020 में कंपू में ई-रिक्शा चलाने वाली 30 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) निवासी घोसीपुरा अपनी एक सहेली के पति को छुड़ाने के लिए कंपू थाना पहुंची थीं। उस समय TI केएन त्रिपाठी वहां थे। उन्होंने महिला को अपने कैबिन में बुलाया। वहां TI ने महिला के काम के बदले में उसे कुछ शर्तें मानने के लिए कहा। इस दौरान महिला का सोशल मीडिया पर एक मैसेजिंग एप का नंबर ले लिया। इसके बाद TI, महिला को एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए मैसेज करने लगा। मैसेजिंग एप पर उससे संबंध बनाने के लिए चैट करता रहा। इतना ही नहीं मैसेज में लिखता था कि तुम्हारी ई-रिक्शा में कैंसर हिल पर सैर करने चलेंगे। इसके बाद महिला ने रेस्टोरेंट जाने के बदले सीधे थाने पहुंचना मुनासिब समझा। जब महिला थाना पहुंच गई तो TI ने उसे कैबिन में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला वहां से भाग आई। यह बात पीड़ित महिला ने एक महिला काउंसलर को बताई। बाद में मामला महिला बाल विकास के जरिए ग्वालियर SP अमित सांघी के पास पहुंचा। हंगामा हुआ तो महिला थाना में तत्कालीन TI कंपू केएन त्रिपाठी के खिलाफ FIR हुई। FIR के साथ ही तत्काल उसे सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद से ही TI केएन त्रिपाठी फरार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *