क्राइम ब्रांच ने 7 पिस्टलों के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर. शहर में दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे 6 बदमाशों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इनके पास 7पिस्टल, 7 मैग्जीन, 7 जिन्दा राउण्ड बरामद किये गये है। यह लोग कलेक्ट्रªट कार्यालय के पास से गुरूवार की रात जिले की क्राइम ब्रांच ने दबोचा हैं। यह बदमाश पिस्टलों की डील करने आये थे और साथ ही यह शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। फिलहाल सभी बदमाशों को क्राइम ब्रांच थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
इन बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
क्राइम ब्रांच ने पिस्टल के साथ 6 बदमाशों को अरेस्ट किया है। जिनकी पहचान शैलू उर्फ शैलेन्द्र सिसोदिया पुत्र गंगासिंह निवासी चिलौंगा, सुरपुरा भिण्ड, हाल निवास विण्डसर हिल्स टाउनशिप, शैरू उर्फ सुरेन्द्र गोस्वामी पुत्र रामप्रकाश निवासी गरम सड़क मुरार, सौरभ शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी त्यागीनगर, जयप्रताप उर्फ कल्लू चौहान पुत्र सुखनंदन सिंह निवासी इंद्रानगर चार शहर का नाका, गौरव पुत्र सुरेश शर्मा निवासी आर्यनगर, कबीर पुत्र पूरनसिंह भदौरिया निवासी घासमंडी, मुरार के रूप में हुई है।
अलग-अलग टीमें बनाकर घेराबंदी की
यह शहर में कोई बड़ी लूट या हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर तत्काल क्राइम ब्रांच की टीम को अलर्ट किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाकर घेराबंदी की। तभी कलेक्ट्रेट के पास वाहन लेकर कुछ युवक खड़े दिखाई दिए। इनको चारों तरह से पुलिस की टीमों ने घेर लिया। धीरे-धीरे पुलिस आगे बढ़ी। जैसे ही बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लगी तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। मौके से पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यहां से दो बदमाश भाग गए थे जिन्हें सिरोल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 7 पिस्टल बरामद हुई हैं। साथ ही 7 कारतूस भी मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों से मिली पिस्टल .32 बोर की बताई गई हैं। इन्हें खरगोन से खरीदकर लाना बताया गया है। बदमाशों ने इन्हें 7 से 8 हजार रुपए में खरीदना बताया है। अभी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वह किस मकसद से यहां आए थे।
