सीआरपीएफ कमाण्डों राकेश्वर सिंह नक्सलवादियों के कब्जे से मुक्त
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 3 अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद से ही वह नक्सलियों के कब्जे में थे गुरूवार की शाम को 4 बजे रिहा कर दिया गया है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के कोबरा कमाण्डर राकेश्वर सिंह को नक्सलवादियों ने रिहा कर दिया है।
दो शर्ते रखी नक्सलियों ने
इस नक्सली हमले की जिम्मेदारी लेने वाले प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी ने एक चिट्ठी खिलते हुए जवान को छोड़ने की 2 शर्ते थी। पहली यह कि सरकार सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से वापिस बुलाये और दूसरी कि यह सरकार नक्सलवादियों से बातचीत के लिये अपने प्रतिनिधियों को नियुक्त करें।
परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं
रिहाई की खबर से जवान के परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी मीनू मन्हास ने बताया। ‘मैं भगवान, केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार का, मीडिया और सेना का धन्यवाद करती हूं। आज मेरी जिंदगी में सबसे खुशी का दिन है। ‘ वहीं जवान की मां कुत्नी देवी ने कहा, ‘हम बहुत ज्यादा खुश हैं। जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं। जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था परन्तु विश्वास नहीं हो रहा था।
