आईजी राजाबाबू सिंह ने मणिपुर में सम्भाली बीएसएफ की कमान
मणिपुर। मध्यप्रदेश केडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह ने आज चुराचंदपुर मणिपुर में बीएसएफ़ आईजी के रूप में पदभार ग्रहण किया। दो सीमा सुरक्षा बलों में काम करने वाले मप्र के पहले आईपीएस बने श्री राजाबाबू सिंह(IPS) आपको बता दे राजाबाबू सिंह इसके पूर्व आईटीबीपी मे भी प्रतिनियुक्ति पर भी पदस्थ रहे है।
उनकी पहली पदस्थापना इटानगर अरुणाचलप्रदेश की थी । राजाबाबू सिंह मप्र के पहले आईपीएस बन गए है जो ना केवल 2 सीमा सुरक्षा बलों (आईटीबीपी और बीएसएफ़ ) में काम कर चुके है बल्कि उनसे पहले मप्र के किसी आईपीएस ने 2-2 बार हमारे देश के पूर्वोत्तर राज्यों में काम नहीं किया! मणिपुर धुर प्रूर्वोत्तर राज्यों में शुमार है, यह राज्य म्यांमार से अंतर्रष्ट्रिया सीमा बनाता है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता -लोकटक झील , सुंदर जंगलो ऐम झरणो -के लिए प्रसिद्ध है! यहाँ कई ट्राइबल स्टॉक के लोग रहते है ओम सभी की अपना अलग खान पान, पहनावा और रीति रिवाज है। मणिपुर-म्यांमार का ख़ूबसूरत सिमवर्ति टाउन “मोरे” में दोनो देशों के लोग ख़रीददारी करने के लिए आते है ।
