फूलबाग स्थित शराब की दुकान में लगी आग से मची अफरा तफरी

ग्वालियर. फूलबाग चौराहा स्थित अंग्रेजी और देशी शराब की दोनों दुकानों में गैस सिलेण्डर फटने से धमाका हुआ है। अभी तक किसी प्रकार जानहानि की खबर नहीं आई है। घटनास्थल पर पड़ाव पुलिस पहुंच चुकी है। और फायरब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंची चुकी है जो आग बुझाने में जुटी हुई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान और अहाते में आग लगी थी और आग कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग लगने के बाद एलपीजी सिलेण्डर फटने आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *