भाजपा नेता के भाई की पत्नी ने लगाई फांसी

ग्वालियर. बीजेपी नेता के भाई की पत्नी से झगड़ा के बाद फांसी लगा ली। घटना मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा की है, घटना का पता चलते ही मृतक के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा निवासी मुकेश सोनी पुत्र जयनारायण सोनी व्यापारी है। उनका चाय का होटल है। बड़े भाई राकेश सोनी भाजपा नेता है। पिछली देर रात लगभग 1.30 बजे मुकेश की पत्नी साड़ी का फंदा बनाकर लटक गये और जब उन्हें पत्नी ने देखा तो फंदे से उतार कर परिजनों को सूचना दी। उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से जेएएच रैफर कर दिया और जेएएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पत्नी के मायके की वजह से होता विवाद
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मृतक पिछले डेढ़ माह से उनसे अलग रह रहा था, परिवार में पत्नी व 2 बच्चे हैं पत्नी का मायके से अधिक लगाव की वजह से अक्सर झगड़ा होता था। पिछले दिन भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। मुरार थाना टीआई अजय पंवार ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आयेंगे, उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *