शिवराज सरकार का भिलाई स्टील प्लांट से करार, रोजाना 60 टन ऑक्सीजन मिलेगा

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर रेमडेसिविर इंजेक्शन तक के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। इंदौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए मेडिकल स्टोर्स के बाहर लाइनें लग रही है इधर कई जिलों में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की खबरें सामने आ रही है। इस बीच शिवराज सरकार का पूरा फोकस अस्पतालों में इलाज की व्यवस्थाओं पर है।
शिवराज सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से रोजाना 60 टन ऑक्सीजन सप्लाई करने का करार किया। पहली खेप 10 अप्रैल तक मिलने की उम्मीद है इसके अलावा करीब 200 टन ऑक्सीजन अन्य राज्यों से मंगवाई जा रही है। भोपाल कलेक्टर ने जिले में चल रहे ऑक्सीजन प्लांट को 24 घंटे चालू रखने के आदेश जारी कर दिए है। वर्तमान में कोरोना मरीजों के लिए प्रतिदिन औसत 130 टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है लेकिन जिस तरह से केस बढ़ते जा रहे है ऑक्सीजन की डिमांड और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *