मप्र के शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरूवार को कोरोना संक्रमण को लेकर बुलाई बैठक के बाद कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 2 दिन लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। सीएम शिवराज ने का कि हम बड़े शहरों मे कंटेनमेंट क्षेत्र भी बना रहे है और उसे भी बंद किया जाएगा। मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है।
उधर बुधवार को शिवराज सरकार ने आदेश जारी किया था कि समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। अब सप्ताह में 5 दिन खुलेंगे सरकारी कार्यालय।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हाई लेवल बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम शिवराज सिंह के साथ वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में मौजू थे। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार व रविवार शासकीय कार्याल्य बंद रहेंगे। वहीं सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *