दंपत्ति निकले मरने के लिये पार्टनर मनोज प्रजापति ने 40 लाख रूपये हड़पे

ग्वालियर. 2 मासूम बच्चों को घर छोड़कर व्यापारी दंपत्ति निकल गये। वह घर से दवा लेने लाने का कहकर निकले थे और फिर 2 दिन से लापता है। घटना बहोड़ापुर के वर्षानगर की है। दंपत्ति की तलाश कर रहे परिजन के होश उस वक्त उड़ गये। जब घर से नोट मिला। इसमें दोनों ने मरने जाने की बात लिखी थी। लापता व्यापारी ने कुछ वक्त पहले दतिया के गोराघाट में न्यू मुरार ब्रिक्स के नाम से ईट भट्टा खोला था। जिसमें 65 लाख रूपये खर्च हुए थे। मिले पत्र में पार्टनर प्रजापति पर 40 लाख रूपये हड़पने और परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल स्थित वर्षाकॉलोनी निवासी बृजेश प्रजापति 32, पुत्र राकेश प्रजापति सोमवार की रात 8 बजे पत्नी प्रीती के साथ दवा लेने के लिये निकले थे सुबह से वह कुछ परेशान थे। जब देर रात तक वापिस नहीं आये, तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। लेकिन रात भर तलाश के बाद भी पता नहीं चला छोटे भाई छोटू ने बहोड़ापुर थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
सुसाइड नोट ने खिसका दी पैरों तले जमीन
अभी पुलिस लापता दंपती की तलाश कर रहे थेए तभी परिजन को घर पर एक दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि वह अब सहन नहीं कर सकता था। उसके पार्टनर ने धोखा दिया है। जिससे उस पर कर्ज हो गया है। वह पत्नी सहित मरने जा रहा है। उसकी मौत का जिम्मेदार पार्टनर मनोज प्रजापति है। वह उसके व अन्य पार्टनर के 40 लाख रुपए खा गया है।सुसाइड नोट में लिखा है कि लॉकडाउन के बाद उसने दतिया के गोराघाट पर अपने साथियों मुरारी,  मनोज प्रजापति व मिंटू के साथ न्यू मुरारी ब्रिक्स नाम से ईंट भट्टा का काम शुरू किया था। 65 लाख रुपए का खर्च आया था। 40 लाख मनोज को दिए थे,  जो उसने उड़ा दिए। वह रुपए नहीं लौटा रहा है। यह रुपए शहर में कई लोगों से उधार लिए थे। अब सभी परेशान कर रहे हैं। मनोज की बजह से मैं यह कदम उठा रहा हूं। यह सुसाइड नोट पुलिस को दिखाया गया है। पुलिस ने इसी आधार पर छानबीन की है।
बच्चों ने 2 दिन से खाना नहीं खाया
परिजन ने बताया कि बृजेश और प्रीती ने सुबह से ही अनहमने दिख दे रहे थे। उनके 2 बच्चे हैं 6 वर्षीय बेटा कुनाल व 4 वर्षीय बेटी वैष्णवी है। जाने से पहले बृजेश ने उन्हें आइसक्रीम लाकर दी थी और उसके बाद चाचा के पास छोड़कर चले गये। 2 दिन से बच्चों ने मां-पिता की याद में खाना नहीं खाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *