हर संडे टोटल लॉकडाउन, हफ्ते में 5 दिन खुलेंगे सरकारी ऑफिस, छिंदवाड़ा में 7 दिन का लॉकडाउन

भोपाल. मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरता रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फिर सीएम हाउस पर अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक अब हर रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा जबकि प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
छिंदवाड़ा में 7 दिन का लॉकडाउन
बैठक में निर्णय लिया गया कि छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिनों तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा जबकि शाजापुर शहर में बुधवार 7 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले दो दिन के लिए टोटल लॉकडाउन लगाया जाएगा।
सरकारी कार्यालय शनिवार व रविवार को रहेंगे बंद
सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में निर्णय लिया कि अब प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन यानि (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे जबकि शनिवार और रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *