सिटीसेंटर चौराहा पर एएसपी हितिका वॉसल ने मास्क वितरण किये, फूलबाग मार्केट पर हंगामा

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिये एएसपी हितिका वॉसल ने सिटीसेंटर स्थित राजमाता चौराहा पर वाहन चालकों के बीच मास्क का वितरण किया। इस मौके पर सीएसपी रत्नेश तोमर, टीआई विश्वविद्यालय रामनरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहें।
जो वाहन चालक बिना मास्क के वाहन सड़कों पर दौड़ रहे थे उनके चालान भी किये गये और चेतावनी के साथ कि वह हमेशा मास्क लगायेंगे। पुलिस द्वारा निःशुल्क मास्क भी वितरण किये गये।
फूलबाग गुरूद्वारा मार्केट शील
फूलबाग गुरूद्वारा मार्केट पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची और सभी दुकानदारों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिये कहा और जो लोग मास्क नहीं लगाये थे उन दुकानदारों का चालान और कुछ दुकानों को सील किया गया इसके विरोध में दुकानदारों ने रोड़ बन्द कर हंगामा कर दिया । मौके पर पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *