दीवार तोड़कर किसान के घर से नकद 1.24 करोड रुपये चोरी

शिवपुरी. शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पास रहने वाले एक किसान के घर से बुधवार रात को अज्ञात चोर 1 करोड़ 24 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। किसान ने करीब 12 दिन पहले ही अपनी 4 बीघा शहर की जमीन बेची थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व विधायक जसवंत जाटव के भाई व भावेश को बेची थी जमीन
जानकारी के अनुसार शहर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पास में रहने वाले किसान जहार सिंह गुर्जर ने 12 दिन पहले अपनी हाईवे स्थित 4 बीघा जमीन 34 लाख रुपये बीघा के हिसाब से पूर्व विधायक जसवंत जाटव के भाई और भावेश पनिया को बेची थी चूंकि जहार को किसी दूसरी जगह पर जमीन लेनी थी इसलिए उसने जमीन बेचने से मिले 1.24 करोड़ रुपये नकद अपने घर पर ही रखे थे। बीती रात घर में सभी लोग सोते रहे और अज्ञात चोरी एक करोड़ 24 लाख रुपये नगद चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस घटना में किसी घर या किसी मिलने वाले का हाथ होने का संदेह जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *