शीतला माता मंदिर के पास 6 महीने में भी हाईमस्ट लाइट शुरू नहीं हो पाई, कभी भी आ जाता है खंभे में करंट

ग्वालियर. नगरपालिका और बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते शीतला माता मंदिर के पास 6 महीने में भी हाईमस्ट लाइट शुरू नहीं हो पाई है। वहीं हाईमस्ट लाइट के ऊपर से हाईटेंशन की लाइट गुजरने के कारण खंभे में कभी भी करंट आ जाता है इससे नागरिकों की जान को खतरा बना रहता है।
जानकारी के अनुसार 6 माह पूर्व शीतला माता मंदिर के पास चौराहे पर हाईमस्ट लगाई गई है। लाइट को खंभे के बीच में ही लगाकर छोड़ दिया गया है और उसे पूरा ऊपर तक नहीं चढ़ाया गया है। कारण है कि हाईमस्ट के ऊपर से 11 केव्ही की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। अगर लैंप को पूरा ऊपर तक ले जाया जाता है तो वे हाईटेंशन लाइन को छूते है जिससे पूरे खंभे में करंट आने लगता है। नपा और बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते इस समस्या का हल पिछले 6 माह में नहीं निकल पाया है।
नपा का कहना है कि बिजली कंपनी हाईटेंशन को शिफ्ट कर दे तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि शिफ्ट करने के कार्यवाही चल रही है। दोनों विभागों के बीच सामंजस्य की कमी के कारण जहां एक ओर नागरिकों को उपलब्ध सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है वहीं दूसरी ओर करंट का खतरा हमेश बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *