मप्र के 13 शहरों में अब शनिवार को लग सकता है लॉकडाउन, दो दिन के लॉकडाउन का फैसला जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी करे- सीएम शिवराज सिंह

भोपाल. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच मध्य प्रदेश में सख्ती बढ़ाई जा सकती है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 13 शहरों में अब रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस बारे में निर्णय जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ा गया है। अभी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बड़वानी, बैतूल, खरगोन और रतलाम में संड़े लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इन शहरों के अलावा इस संडे से मुरैना में भी लॉकडाउन किया जाएगा।
दूसरे राज्यों से मप्र में आने वाले लोगों पर भी सख्ती की तैयारी की जा रही है ऐसे में लोगों को आइसोलेट करने के लिए ग्रामीण इलाकों में भी सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोविड-19 से संबंधित बैठक में कहीं। इसमें जिलों और निजी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का समय कम ही रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *