दुनिया का सबसे ऊंचे रेलपुल के आर्क निर्माण कार्य पूर्ण, चिनाव नदी पर बने पुल निर्माण कार्य हो रहा है

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में चिनाव नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन रहा हैं, वहीं आपको बता दें कि निर्माण कार्य से जुटे इंजीनियरों ने इतिहास रच दिया है, तय समयानुसार पुल की नींव के लिये आर्क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया हैं। यह पुल 1400 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होगा। यहीं, नहीं यह पुल नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस पुल की ऊंचाई एफिल टॉवर से भी 35 मीटर अधिक हैं। दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार की ऊंचाई 72 मीटर और एफिल टॉवर की ऊंचाई 324 मीटर है।

चिनाब नदी पर बन रहे...- India TV Hindi
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल 2021 तक बनकर तैयार कर लिया जायेगा। जम्मू बारामूला रेल सेक्शन में लगभग 111 किमी लम्बे कटरा-बनिहाल सेक्शन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस सेक्शन में 97.6 किमी टनल और पुल में से होकर गुजरना है और इसमें 85 किमी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया हैं।

चिनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के आर्क का निर्माण कार्य पूरा, देखें तस्वीरें
आपात स्थिति में उपयोग में लायी जाने वाली 60.5 किमी लम्बी स्केप टनल बनाई जा रही है जिसमें 53.50 किमी टनल का निर्माण पूरा हो गया है। वर्ष 2021-22 तक परियोजना पूरी हो जायेगी। पुल को सपोर्ट देने के लिये करीब 96 केवलों का उपयोग किया जा रहा है।

चिनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के आर्क का निर्माण कार्य पूरा, देखें तस्वीरें
ऐसा माना जा रहा है कि आजादी के बाद से भारतीय रेलवे के इतिहास में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। जो विज्ञान और तकनीक का बेहतरीन नमूना पेश करेगा। इस प्रोजेक्ट में कुल 38 टनल है। जिसमें सबसे लम्बी टनल की लम्बाई 12.75 किमी है। पुल को बनाने के लिये खास तरह के 2 केबल कार बनाये गये है। जिनकी क्षमता 20 और 37 मीट्रिक टन है। रेल अधिकारियों ने बताया कि 266 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चलती है तो यह पुल आसानी से टिका रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *