इंदौर-भोपाल -ग्वालियर के बाद छोटे शहरों में भी कोरोना के केस बढ़ने लगे

भोपाल. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज दोपहर से 24 घंटे के लिए भोपाल में स्वास्थ्य आग्रह पर बैठे। मिंटो हॉल में डोम बनाया गया वहीं से वे आज मध्य प्रदेश की सरकार चलाई। वहीं राज्य की बात करें तो हालात लगातार बिगड़ रहे है।
इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों के बाद छोटे शहरों में भी केसों की संख्या बढ़ रही है। चिंता की बात ये है कि कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठ रहे है। हेल्थ बुलेटिन में मृतकों की संख्या कम बताई जा रही है जबकि मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार के लिए कोविड शव ज्यादा आ रहे है।
मध्य प्रदेश में एक दिन पहले ही देश का 7वां सबसे संक्रमित राज्य बन गया है। अब उससे ऊपर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उप्र, दिल्ली और तमिलनाड़ु है। मप्र में एक्टिव केस 22654 हो गए है। यहीं रफ्तार रही तो एक महीने में करीब 80 हजार केस बढ़ जाएंगे। वहीं राज्य में हर दिन 30 हजार सैंपल की जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *