ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस जवान को पटक-पटक कर पीटा, मुंह फोड़ा

ग्वालियर. अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला किया गया, बदमाशों ने एक पुलिस जवान को मुंह फोड़ दिया और सड़क पर पटक-पटक कर पीटा। जवान के मुंह में 2 टांके आए है। घटना हजीरा चौराहा के पास मछली मंडी में सोमवार रात 11.45 बजे की है। घटना के बाद तत्काल फोर्स मौके पर पहुंचा लेकिन हमलावर फरार हो गए। हमलावर एक पक्ष को धमकाकर शराब पीने के लिए रुपए मांग रहे थे जब पुलिस ने रोका तो हमला कर दिया। हमलावरों ने यह कहते हुए धमकाया कि यहां खाकी का खौफ नहीं चलता।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर थाना में घायल जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घोसीपुरा पुलिस लाइन निवासी 27 वर्षीय राहुल पुत्र श्याम सिंह चौहान होमगार्ड जवान है। अभी उनकी पदस्थापना हजीरा थाना में है। सोमवार शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक राहुल की हजीरा चौराहा पर आरक्षक महेश लोधी के साथ ड्यूटी थी। रात 11.45 बजें प्वाइंट मिला था कि चौराहा के पास मछली मंडी में झगड़ा हो गया है जिस पर दोनों जवान वहां पहुंचे तो राहुल सोनकर, आयुष सोनकर, पीयूष और दीपक सोनकर पास ही रहने वाले 40 वर्षीय टीटू सोनकर से मारपीट कर रहे थे। जब पुलिस जवान राहुल सिंह और आरक्षक महेश लोधी ने वहां पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास कियातो हंगामा मचा रहे बदमाशों ने उन पर ही हमला बोल दिया। दो बदमाशों ने राहुल सिंह को धक्का मार दिया जिससे वह दूर जाकर गिरा और मुंह पत्थर पर पड़ा इसके बाद जमीन पर पटक-पटक कर उसे पीटा। किसी तरह जवान जान बचाकर भागे और इसी समय कन्ट्रोल रूम पर सूचना दी गई। सूचना के बाद हजीरा और ग्वालियर थाना से फोर्स मौके पर पहुंचा। हमलावर पुलिस को देखते ही भाग गए। पुलिस ने घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया जहां राहुल के मुंह में काफी चोट लगे होने पर दो टांके भी लगाने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *