ट्रैफिक जाम में फंसे एसपी अमित सांघी, प्वाइंट से गायब मिला जवान को सस्पेंड किया

ग्वालियर. रॉन्ग साइड आ रहे वाहनों से ट्रैफिक जाम हो गया इसी समय एसपी अमित सांघी की गाड़ी वहां से गुजरी जब कप्तान खुद जाम में फंसे तो आम लोगों की पीड़ा समझ आई और तत्काल प्वाइंट से गायब जवान को सस्पेंड कर दिया गया साथ ही एसपी स्वयं सड़क पर अपने स्टाफ के साथ उतर आए और ट्रैफिक जाम खुलवाया। शहर में कई ऐसे प्वाइंट है जहां रॉन्ग साइड आने वाले या फिर नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के कारण ट्रैफिक जाम होना आम बात है। चर्चा रही कि हर बार तो पुलिस कप्तान जाम में नहीं फसेंगे, प्वाइंट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को भी अपनी जिम्मेदारी निभना होगी।
आपको बता दें कि बाड़ा स्थित टोपी बाजार में ज्वेलरी शॉक से गहने चोरी करने वाली पांच महिलाओं की गैंग को राजस्थान से पकड़ा था। चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सम्मान करने व्यापारियों ने एक समारोह सोमवार शाम को सराफा बाजार में रखा था। इसी सम्मान समारोह में शामिल होकर पुलिस कप्तान अमित सांघी शाम वापस लौट रहे थे। अभी उनकी वाहन छप्परवाला पुल पर पहुंचा ही थी कि वहां ट्रैफिक जाम में फंस गया। पुलिस कप्तान ने देखा कि छप्परवाला पुल की ओर से आ रहे रॉन्ग साइड वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम के हालात बन रहे है। जाम होता देख सबसे पहले एसपी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए खुद स्टाफ के साथ स्थिति को संभाला और रॉन्ग साइड गाडि़यां लेकर आ रहे लोगों को फटकार लगाई और दो वाहनों को जब्त भी करवाया।
प्वाइंट से गायब मिला जवान को निलंबित किया
जाम कुछ काबू आया तो सबसे पहले कप्तान ने डीएसपी अन्नौटिया को तलब किया। यहां पता लगा कि इस प्वाइंट पर ट्रैफिक जवान नीरज यादव की ड्यूटी लगाई गई थी। जब सेट पर उसे बुलाया गया तो वह गायब मिला। इस पर एसपी अमित सांघी ने तत्काल उसे निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए। कप्तान के चौराहा पर खड़े होने का पता चलते ही ट्रैफिक के अफसर, इंदरगंज थाना टीआई व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *