म.प्र.यूनाइटेड फोरम ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार आन्दोलन का किया आगाज
ग्वालियर. मप्र यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इम्प्लाईज एण्ड इंजीनियर्स के बैनर तले, फोरम के प्रदेश संयोजक इंजी.व्हीकेएस परिहार के आव्हान पर फोरम के ट्रासमीशन कम्पनी संयोजक इंजी.आरके खरे व फोरम के ग्वालियर रीजनल संयोजक एलके दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यालयीन कार्य बहिष्कार किया गया फोरम के रीजनल संगठन सचिव विद्याकान्त मिश्र के द्वारा बताया गया कि इसके पहले कई बार फोरम द्वारा पत्राचार व मा.ऊर्जामंत्री से मीटिंग कर अधिकारी /कर्मचारियों के निम्न मांगों
1- केन्द्र शासन द्वारा वितरण कम्पनियों के निजीकरण हेतु जारी किये गये स्टैडर्ड विड डाक्यूमेंट को म.प्र.में लागू ना किया जाए एवं म.प्र.शासन द्वारा ट्रासमीशन कम्पनी में निजीकरण हेतु जारी टी.बी.सी.बी.योजना बन्द किया जाए|
2- म.प्र.विद्युत कम्पनियों में कार्यरत संविदा अधिकारी/कर्मचारियों को आन्ध्र प्रदेश व बिहार राज्य की तरह नियमित किया जाए|
3- म.प्र.विद्युत कम्पनियों में कार्यरत सभी वर्ग आउटसोर्स कर्मचारियों को दिल्ली,तेलंगाना एवं हिमांचल प्रदेश की तरह सेवायें सुरक्षित किया जाए|
4- म.प्र.राज्य विद्युत मण्डल के कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य की तरह गारन्टी लेते हुए ट्रेजरी से दिया जाए |
5 – (अ)अधिकारियों/कर्मचारियों सभी वर्गो के वेतन विसंगतियां जैसे O3+ एवं अन्य वर्गों की विसंगतियां समाप्त किया जाए|
(ब) कम्पनी केडर व संविदा कर्मियों को भी विद्युत देयक में 50% की छूट दी जाए एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों को विद्युत देयक में 25% की छूट दी जाए |
(स)वर्षों से लंवित फ्रिंज बेनीफिट पुनरिक्षित किये जाए एवं म.प्र.शासन द्वारा स्थगित किये गये डी.ए.एवं वार्षिक वेतन वृध्दि को तुरन्त चालू किया जाए |
6 – कम्पनियों में वर्षों से लम्बित संगठनात्मक संरचना का तुरन्त पुननिर्धारण किया जाए एवं रिक्त पदों पर नई भर्तियां की जाए जिससे विद्युत कम्पनियों कि कार्य क्षमता कामय हो सके एवं उपभोक्तओं के अपेक्षाओं के अनुसार विद्युत व्यवस्था सुधृण हो सके |
इन्ही मांगों की ओर ध्यानाकर्षण करवाया गया था परन्तु शासन /प्रशासन द्वारा फोरम के मांगों को नजर अंदाज किया गया जिसके कारण आज संगठन द्वारा प्रथम चरण में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया है इस कार्य बहिष्कार में ग्वालियर रीजन के समस्त विद्युत अधिकारी /कर्मचारी सामिल हुए |
कोविड 19 के गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए संगठन के द्वारा किसी प्रकार की गेट मीटिंग, रैली व आम सभा नही की गई है| सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यालय में काम बन्द कर कार्य बहिष्कार किया गया है |
