व्यापारी को फोन पर युवती ब्लैकमेल कर रही, मामला एसपी तक पहुंचा

ग्वालियर. एक व्यापारी को ऑनलाइन एप पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। डेटिंग एप पर उसे मुम्बई गर्ल मिली। पहले सामान्य बातचीत हुई और इसके बाद मुम्बई गर्ल ने अश्लील बातें शुरू कर दी। व्यापारी को बातों में मजा आ गया और इसके बाद युवती ने उसकी चैट और वीडियो कॉलिंग को एडिट कर अश्लील रूप दे दिया। अब युवती व्यापारी को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी दे रही है। इस वारदात के बाद व्यापारी के घर पर उसकी पत्नी से रोज झगड़े हो रहे हैं। रिश्ता टूटने तक पहुंच गया है। घटना मुरार के सिंहपुर रोड पर 15 दिन से पूर्व से अभी तक की है। परेशान होकर व्यापारी एसपी ग्वालियर के कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की है। व्यवसाई ने बताया कि उसने कुछ किया ही नहीं और इसके बाद भी उसे युवती के साथी धमका रही हैं।
क्या है पूरा मामला
मुरार के सिंहपुर रोड निवासी 35 वर्षीय एक व्यवसायी ने 15 दिन पहले एक दोस्त के कहने पर डेटिंग एप डाउनलोड किया था। डेटिंग एप पर व्यवसायी ने जैसे ही अपना प्रोफाइल अपलोड किया तो उनको कई लड़कियों से दोस्ती के ऑफर आने लगे। इसके बाद एक मुम्बई गर्ल ने उनको दोस्ती का ऑफर दिया। यह लड़की बिल्कुल वैसी ही थी जैसी व्यापारी ने कभी गर्लफ्रेंड के रूप में चाही थी। तत्काल व्यापारी ने दोस्ती स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों के बीच चैट शुरू हो गई। 2 से 3 दिन बाद युवती ने अश्लील चैट शुरू कर दी। व्यापारी को भी बात करने में मचा आने लगा। इसके बाद अभी 5 दिन पहले युवती ने वीडियो कॉलिंग की। जिस पर करीब 2 मिनट तक बात की। इस दौरान युवती ने अपने कुछ अंगों का प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारी से भी ऐसा करने को कहा, लेकिन व्यापारी ने मना कर दिया। इस घटना के अगले दिन व्यापारी को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहे हैं। व्यवसायी को धमकाया कि तुमने एक युवती से अश्लील वीडियो कॉलिंग चैट की है। युवती ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। इस पर व्यापारी घबरा गया। युवक ने एक वीडियो भेजा जिसमें व्यापारी कॉलिंग के दौरान गलत हरकत कर रहा है, इनसाइड में युवती दिख रही है। उसके वीडियो को एडिट किया गया था। इसे देखकर व्यापारी घबरा गया।

युवती ब्लैकमेल कर 20 हजार रूपये मांग रही है
अब व्यापारी के पास लगातार कॉल आ रहे हैं। कभी दिल्ली क्राइम ब्रांच के नाम से कभी युवती के रिश्तेदारों के नाम से, सभी उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। बदले में पूरे मामले में समझौता कराने के लिये 20 हजार रूपये मांग रही है। व्यापारी परेशान हो गया है जब उसकी पत्नी को यह चैट की पता लगी तो घर में क्लेश मचा हुआ है और परेशान होकर व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस में की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *