राजघराने के गौरवी कुमारी और महाआर्यमन सिंधिया के सगाई के चर्चे हैं सोशल मीडिया पर

न्यूज डेस्क. मध्यप्रदेश-राजस्थान. देश के 2 बड़े राजपरिवारों में जल्द एक नया संबंध बनने के चर्चे सोशल मीडिया में हैं। जयपुर कच्छवाहा (कुशवाहा) और मध्यप्रदेश के सिंधिया परिवारजनों के बीच मिलन की खबरें है। जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया और दीयाकुमार की बेटी गौरवी कुमारी के विवाह के संबंध की बातें चल रहीं हैं। पूर्व महाराजा कर्णसिंह को इस संबंध को कराने का सूत्रधार बताया जा रहा हैं। हालांकि यह पुष्ट खबर नहीं है। लेकिन ऐसा होता है तो 2 बड़े सम्मानित सियासी और राजशही परिवारों के मध्य एक नया रिश्ता कायम होगा। जानकार मानते हैं यदि यह रिश्ता होता है तो दोनों ही परिवारों के लिये इससे बड़ी खुशी और गर्व की बात हो नहीं सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *