भूकंप 5.4 तीव्रता के झटकों से 4 राज्यों की कांपी धरती, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में भूकंप के झटके

न्यूज डेस्क. सिक्किम-नेपाल सीमा पर सोमवार की रात 8 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में भी महसूस किये गये हैं। फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल पायी है। रिपोर्ट्स  के अनुसार, भूकंप का केन्द्र सिक्किमल की राजधानी गंगटोक से 25 किमी पूर्व और उत्तरपूर्व की ओर जमीन में 10 किमी गहराई पर था।

देश में भूकंप के 5 जोन
भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप का खतरा देश में हर जगह अलग-अलग है। खतरे के हिसाब से देश को 5 जोन में बांटा गया है।
जोन-1: इसमें पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और उड़ीसा के हिस्से आते हैं। यहां भूकंप का सबसे कम खतरा है।
जोन-2: तमिलनाडु, राजस्थान और मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा। यहां भूकंप की संभावना रहती है।
जोन-3: केरल, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा आता है। इस जोन में भूकंप के झटके आते रहते हैं।
जोन-4 : मुंबई, दिल्ली जैसे महानगर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी गुजरात, उत्तरांचल, उत्तरप्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार-नेपाल सीमा के इलाके शामिल हैं। यहां भूकंप का खतरा लगातार बना रहता है और रुक-रुक कर भूकंप आते रहते हैं।
जोन-5 : भूकंप के लिहाज से ये सबसे खतरनाक इलाका है। इसमें गुजरात का कच्छ इलाका, उत्तरांचल का एक हिस्सा और पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *